Newsमप्र छत्तीसगढ़

परीक्षा में कम मार्क्स आने पर परिवार का नाम रोशन नहीं कर पायी, इसलिये मैं आत्महत्या कर रही हूं-गुडबॉय

मृतक 11वीं की छात्रा थी, कम नंबर आने पर उठाया यह कदम। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. बहोड़ापुर के घोसीपुरा इलाके में स्थित गिर्राज जी मंदिर पर 11वीं छात्रा ने पिता की पिस्टल से स्वयं को गोली माकर आत्महत्या कर ली है। गोली सीने में लगी है। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। खबर मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को निगरानी में ले लिया है।
घटनास्थल से छात्रा के रजिस्टर में 4 लाइनें लिखी मिली है। मेरे कम मार्क्स आये है, मैं परिवार का नाम रोशन नहीं कर पाई । इसलिये यह कदम उठा रही हूं। ‘‘गुडबॉय’’ पुलिस ने रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट और फिंगरप्रिंट टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस प्राथमिक तौर पर यही मान रही है कि परीक्षा में कम मार्क्स आने की वजह से यह कदम उठाया है।
शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित घोसीपुरा, गिरराज जी मंदिर के पास रहने वाले श्याम कुमार अहिरवार इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) में जवान हैं। परिवार में उनकी पत्नी दीप्ति अहिरवार, 17 वर्षीय बेटी ट्विंकल और एक बेटा है। ट्विंकल 11वीं की छात्रा थी और दो दिन पहले ही उसका रिजल्ट आया था।
छात्रा रात को अपनी मां के साथ सोई थी। बुधवार सुबह करीब 7 बजे अचानक गोली चलने की आवाज से पूरे परिवार की नींद टूट गई। आवाज घर के सामने वाले कमरे से आई थी। परिजन दौड़कर वहां पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला और बेटी के कराहने की आवाज आ रही थी। खिड़की से देखा तो अंदर ट्विंकल लहूलुहान पड़ी थी। उसके सीने से खून बह रहा था और पास ही पिता की लाइसेंसी पिस्तौल पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *