प्याज से उड़ा ज्योतिरादित्य सिंधिया का मजाक और ट्रोल हो गये महाराज
भोपाल. मध्यप्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटकी ली और वीडियो देखने को मिला है। प्याज ने महाराज को ट्रोल करा दिया है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भीषण गर्मी से बचने का देशी उपाय क्या बताया कि वह सोशल मीडिया पर महाराज को ट्रोल करा दिया है।
दरअसल, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी की एक आमसभा में अपनी जेब से प्याज निकालकर लोगों से कहा था कि कितनी भीषण कर्मी क्यों न हो। एक प्याज जेब में रख लो और निकल जाओं। तुम्हों कुछ नहीं होगा। इसके साथ ही सिंधिया ने यह भी कहा था कि वह न तो अपनी गाड़ी में एसी चलाते है और न ही एसी के वातावरण में बैठते है। इसके बाद सोशल मीडिया पर ‘‘प्याज’’ सिंधिया और एसी को लेकर कई तस्वीरें वायरल हो रही है।

