हरिशंकरपुरम में रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य 26 मार्च से शुरू, 10 करोड़ की लागत से बनेगा RUB

ग्वालियर। शहर के हरिशंकरपुरम क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित रेलवे पुलिया (RUB) निर्माण कार्य 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना के तहत मौजूदा पुलिया के बगल से एक नया रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। एजी पुलिस पर टेपिंग का कार्य चल रहा है ऐसे समय में हरिशकरपुरम से निकलनी वाली रेलवे पुलिया के बगल रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है, कंसलटेंसी कंपनी दो बीटेक इंजीनियर की देखरेख में इस कार्य को किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य की अनुमानित लागत लगभग 10 करोड़ रुपये तय की गई है। परियोजना का ठेका तोमर बिल्डर को दिया गया है, जो निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए जिम्मेदार रहेगा। अधिकारियों के अनुसार, इस आरयूबी का निर्माण करीब डेढ़ वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।
यह अंडर ब्रिज हरिशंकरपुरम से महंगलगांव तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाएगा। वर्तमान में रेलवे लाइन के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है और कई बार फाटक बंद होने से घंटों इंतजार करना पड़ता है। नए अंडर ब्रिज के निर्माण से इन समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।
स्थानीय नागरिकों ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य तय समय में पूरा होगा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और समय-समय पर निगरानी की जाएगी। यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा।

