Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर: एजी पुल से विक्की फैक्ट्री तक सड़क निर्माण, 29 मार्च से यातायात डायवर्जन लागू

ग्वालियर। शहर में एजी पुल से विक्की फैक्ट्री तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते 29 मार्च से यातायात डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने आमजन की सुविधा और जाम की स्थिति से बचाव के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।


प्रमुख डायवर्जन व्यवस्था
1. विक्की फैक्ट्री से झांसी रोड बस स्टैंड की ओर:
सवारी वाहन, स्कूल बसें और भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर आदि)
विक्की फैक्ट्री से नाका चंद्रवदनी की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
2. झांसी रोड बस स्टैंड से विक्की फैक्ट्री की ओर
मध्यम व भारी वाहन (बस, ट्रक आदि)
नाका चंद्रवदनी → नीडम पुल → अलाहपुर तिराहा → बायपास मार्ग से होकर अपने गंतव्य (शिवपुरी, झांसी, दतिया) जा सकेंगे।
छोटे वाहन (कार, ऑटो)
सीधे विक्की फैक्ट्री की ओर जा सकेंगे।
3. दतिया–झांसी से ग्वालियर आने वाले वाहन
बस, कार, ऑटो आदि
विक्की फैक्ट्री होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
4. रोडवेज बस स्टैंड से शिवपुरी–गुना–दतिया–झांसी की ओर
बसें-हेल्थ सेंटर से बाएं मुड़कर टी.सी. बंगला → अलकापुरी → कलेक्टर मार्ग → अलाहपुर तिराहा → बायपास → सिकरौदा चौराहा होते हुए आगे जाएंगी।
5. शिवपुरी–गुना की ओर से ग्वालियर आने वाले वाहन
सभी वाहन- विक्की फैक्ट्री चौराहे से होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण सूचना
निर्माण कार्य के दौरान यदि किसी समय पूरा मार्ग बंद करने की आवश्यकता पड़ती है, तो पहले से सूचना जारी कर वैकल्पिक मार्गों की नई योजना लागू की जाएगी, ताकि आमजन को परेशानी न हो।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और यातायात नियमों का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *