Newsमप्र छत्तीसगढ़

व्यापारी पति-पत्नी को लात-घूसों से पीटा, बदमाशों ने महिला के पेट में मारी लात, महिला की हुई सिजेरियन डिलेवरी

ग्वालियर. ट्रेवल्स कारोबारी और उनकी पत्नी को 8-10 लोगों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटा है। आरोपियों ने महिला के पे टमें लात मारी, जिससे वह दर्द से तडपने लगी, अभी कुछ दिन पहले महिला की सिजेरियन डिलेवरी हुई थी। जिससे टांके खुलन का खतरा है। मामला कोतवाली थाना इलाके का है। मारपीट में घायल कारोबारी का नाम अरबिंद सिंह गुर्जर 33, है जो कि हुजरात चौराहे के पास बरजौर सिंह के बाड़े में ट्रेवल्स एजेंसी का संचालन करते है। उनके चचेरे भाईयों से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में मारपीट की गयी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।
फार्म हाउस जाते समय घेरा
व्यापारी अरबिंद गुर्जर ने बताया है कि रविवार की सुबह 11 बजे वह अपने घर से सिटीसेंटर स्थित ब्लू लोटस इलाके में बने फार्महाउस जाने के निकल रहे थे। जैसे ही वह घर के दरवाजे पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उनहें घेर लिया। इस बीच आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर अरविंद गुर्जर को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते रहे। हमले में अरविंद ेगुर्जर को गंभीर चोटें आयी है। पत्नी भी अस्पताल में भर्ती है।
पत्नी बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट
मारपीट के दौरान जब अरविंद सिंह का शोर सुनकर उनकी पत्नी बाहर आईं और बीच-बचाव करने लगीं, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि महिला के पेट में लातें मारी गईं, जिससे पेट में लगे टांकों पर चोट आई है। घटना के बाद से महिला घायल है और उसे पेट में दर्द की शिकायत है।
CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
अरविंद सिंह गुर्जर ने बताया कि घर की सुरक्षा के लिए उन्होंने CCTV कैमरे लगा रखे हैं। हमले की पूरी घटना कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन उन्हें घर के अंदर ले गए, तब उनकी जान बची। इसके बाद भी हमलावर बाहर खड़े होकर धमकाते रहे और जान से मारने की धमकी देते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *