इजराइल-अमेरिका हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गये, खामेनेई के बेटी-दमाद और पौती की भी मौत
नई दिल्ली. ट्रम्प और इजराइल के दावे के बाद अब ईरान की सेना, सरकारी न्यूज एजेंसी और मुख्य समाचार चैनल प्रेस टीवी ने आधिकारिक तौर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। जिस वक्त यह हमला किया गया, उसी समय खामेनेई अपने कार्यालय में मौजूद थे। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड क्रॉर्प्स (आईआरजीसी) ने अपने बयान में इमाम खामेनेई की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। संगठन ने उनकी मौत को सम्मानित शहादत बताते हुए कहा है कि उनका रास्ता जारी रहेगा। बयान में अमेरिका और जायोनी शासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्यवाही और बदले की चेतावनी दी गयी है। जनता से राष्ट्रीय एकता और मजबूती दिखाने की अपील की गयी है।
इससे पहले प्रेस टीवी ने लिखा है कि इस्लामिक क्रांति के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका और इजरायल द्वारा कियेगये संयुक्त हवाई हमलों में मारे गये है। खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गयी है।
खामेनेई की बेटी-दामाद, पोता और बहू की मौत
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी फार्स ने कन्फर्म किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर के परिवार के कई सदस्य मारे गए हैं। इनमें उनकी बेटी, दामाद, पोता और बहू शामिल हैं।

