Newsमप्र छत्तीसगढ़

6 महिलायें बनी “शक्ति दीदी”, 101 महिलाओं को मिली है फ्यूल डिलेवरी वर्कर की नौकरी 

कलेक्टर ने पट्रोल पंप पर पहुँचकर “शक्ति दीदियों” का बढ़ाया हौसला
ग्वालियर -अनुरूप महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान ने “शक्ति दीदी” के नाम से अभिनव पहल की है। जिला प्रशासन द्वारा अब तक जिले की 101 जरूरतमंद महिलाओं को “शक्ति दीदी” बनाकर पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में नौकरी दिलाई जा चुकी है। इनमें शनिवार  28 फरवरी को बनीं 6 शक्ति दीदी शामिल हैं। कलेक्टर ने डबरा के रेस्ट हाउस के पास स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप पर रजिया खान व आरती जाटव को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही उनका हौसला बढ़ाया।
इसी तरह कलेक्ट्रेट के सामने स्थित संस्कृति फिलिंग स्टेशन पर सुश्री कशिश जाटव, जैन मोटर्स कम्पू पर सुश्री हेमलता व सुश्री कंचन एवं रायरू स्थित कैप्टन उपाध्याय फिलिंग स्टेशन पर सुश्री लाली देवी को शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
महिला फ्यूल वर्कर के रूप में पेट्रोल पंप पर काम कर रहीं सभी शक्ति दीदियों को सम्मानजनक वेतन मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस के सहयोग से शक्ति दीदियों की सुरक्षा व सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। शक्ति दीदी की ड्यूटी की अवधि प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक निर्धारित है। साथ ही एक वॉट्सएप ग्रुप तैयार किया गया है, जिसमें जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी, संबंधित पुलिस थाना प्रभारी, पेट्रोल पंप संचालक, खाद्य विभाग के अधिकारी एवं शक्ति दीदियां जुड़ी हैं। इस ग्रुप पर समस्याओं का आदान-प्रदान व समाधान होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *