Newsमप्र छत्तीसगढ़

एक करोड रूपये की शासकीय जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

ग्वालियर – सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिये सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को डबरा स्थित ग्राम सहराई में 01 करोड रुपए की शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर उसे डबरा नगर पालिका को सौंपा गया है।
जिला प्रशासन की टीम ने ग्राम सहराई में स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 127, 320 कुल रकवा 1.07 हेक्टेयर किसानों ने कब्जा कर लिया था। इस जमीन को जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस बल एवं डबरा नगर पालिका के सहायोग से मुक्त कराया है। मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित बाजारू मूल्य लगभग एक करोड़ रूपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *