Newsमप्र छत्तीसगढ़

डिजीटल अरेस्ट कर 2.52 करोड़ रूपये की ठगी के 4 आरोपी दिल्ली गिरफ्तार

एसएसपी ऑफिस में शिकायत करने पहुंचा था रिटायर्ड डॉक्टर
ग्वालियर. वायुसेना से रिटायर्ड रेडियोलॉजिस्ट से सीबीआई अधिकारी बनकर 2 करोड़ 52 लाख रूपये ठगने के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से 4 आरोपियों को गिरफ्तारकिया है। इनमें 2 म्यूल एकाउंट खुलवाने वाले एजेंट है। जबकि 2 ऐसे आरोपी हैं, जिनके नाम पर फर्जी फर्म ‘‘जिग्गा क्रंच एंड स्नैक्स’’ रजिस्टर्ड कराकर एक करंट अकाउंट खोला गया था।
इस एकाउंट में 30 लाख रूपये से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ था। आपको बता दें कि वायुसेना के सेवानिवृत्त रेडियोलॉजिस्ट को 27 दिन तक ऑनलाइन अरेस्ट रखकर वीडियो कॉल पर निर्देश दिये जाते रहे। उनसे 2.52 करोड रूपये ठग लिये गये। ठगी की यह रकम पहले 5 बैंक खातों में रखकर ट्रांसफर की गयी थी। इन अकाउंट से देश के 15 राज्यों के 300 से अधिक बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया। फिलहाल पकड़े गये आरोपियों को पुलिस ग्वालियर लेकर आ गयी है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली से क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को पकड़ा
क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि ठगी की पूरी रकम दिल्ली, नोयडा, वाराणसी और गंुटूर के 5 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गयी थी। खातों की जांच पड़ताल के दौरान दिल्ली स्थित एक फर्म जिंग्गा क्रंच एंड स्नैक्स के करंट अकाउंट में बड़ी राशि जमा होने की जानकारी मिली। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार को दिल्ली पहुंची। लोकेशन ट्रेस करने पर मोहित मिश्रा और शाहिल खान अपनी-अपनी दुकानों पर मिले। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। दोनों ने बताया कि फर्म राहुल प्रजापति और हरीश यादव के कहने पर खोले गये थे। बैंक वेरिफिकेशनके लगभग एक माह के बाद इसे बन्द कर दिया गया था। अकाउंट में आये पैसे केबदले उन्हें 2.5 लाख रूपये का कमीशन मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *