LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

CM मोहन यादव की रोक के बाद भी ग्वालियर में खुले में बिक रहा मांस

ग्वालियर. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बार फिर खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है। गृह विभाग के एक्स हैंडल पर भी इसे लेकर पोस्ट किया गया। मुख्यमंत्री का आदेश ग्वालियर में हवा हो गया है। क्योंकि ग्वालियर में जगह-जगह खुले में मांस-मछली की बिक्री हो रही है। जिससे आम लोग परेशान हैं। इस संबंध में गृह विभाग के एक्स हैंडल और फेसबुक अकाउंट पर मुख्यमंत्री के नाम से पोस्ट जारी की गई। फिर भी न तो पुलिस गंभीर हुई न ही प्रशासिक अधिकारी।
खुले में मांस-मछली की बिक्री जारी रही
इससे पूर्व भी इसी तरह का आदेश मुख्यमंत्री ने दिया था। तब भी ग्वालियर में कार्रवाई सिर्फ दिखावे तक ही सीमित रही। खुले में मांस-मछली की बिक्री जारी रही। अब भी यही हालात हैं। यहां दुकानदारों ने पर्दे सिर्फ दिखावे के लिए लगा रखे थे। मांस खुले में बिक रहा था।
छप्परवाला पुल
छप्परवाला पुल पर होटल सुदर्शन के बाहर ही खुले में मांस, मछली की बिक्री हो रही थी। यहां मांस के ठेले लगे थे, जिन पर लोगों को मांस की डिश परोसी जा रही थीं। यहां के लोगों का कहना है- यहां खुले में मांस बिकने से पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। दुर्गंध आती है। गंदगी भी रहती है। पुलिस कभी कार्रवाई नहीं करती।
ईदगाह
कंपू क्षेत्र में ईदगाह पर खुले में मांस बिक रहा था। एक-दो दुकान पर हरे पर्दे लगे थे, जबकि बाकी जगह सड़क पर ही स्टाल लगाकर मांस बेचा जा रहा था। पास ही में पुलिस का प्वाइंट भी लगा था, लेकिन किसी ने रोकटोक नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *