LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

कोलकाता में भूकंप के जोरदार झटके, घरों से भागे लोग

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज (शुक्रवार) दोपहर 1:22 बजे शहर और आसपास के इलाकों में अचानक कंपन महसूस किया गया। कई लोगों ने इमारतों को हिलते हुए देखा और घबराकर घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए।
रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 दर्ज की गई। एजेंसी ने पुष्टि की है कि भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल के टाकी से लगभग 26 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था।
भूकंप की गहराई
भूकंप की गहराई महज़ 9.8 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसे उथला भूकंप माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार कम गहराई के कारण झटके अधिक तीव्रता से सतह पर महसूस होते हैं। भूकंप का केंद्र 22.451 उत्तरी अक्षांश और 89.139 पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।
कोलकाता और आसपास के जिलों में महसूस हुए झटके
टाकी के पास केंद्रित इस भूकंप के झटके कोलकाता के अलावा आसपास के कई जिलों में भी महसूस किए गए। हालांकि, किसी तरह के जान-माल के नुकसान या हताहतों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *