LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर अल्प प्रवास पर आए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

ग्वालियर. अल्प प्रवास पर पहुंचे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झांसी निकलने से पहले एयरपोर्ट पर मीडियो से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर हमला किया। यूएसए से ट्रेड डील को किसान विरोधी बताते हुए कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आडे हाथ लिया। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस कह रही है जो देश के लिए कुछ नहीं कर पाए वह सिर्फ कहेंगे। वह सिर्फ विलाप कर रहे है सच यह ै कि भारत के सभी हित सुरक्षित है। किसानों के हित सुरक्षित है। यह बात एक कृषि मंत्री भी कहा रहा है। एक किसान भी कह रहा है इसलिए मेरे किसान भाई निश्चित रहें।
दिल्ली से फ्लाइट के जरिए ग्वालियर
भारत सरकार में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को शुक्रवार को झांसी में एक कार्यक्रम में जाना है। वह दिल्ली से फ्लाइट के जरिए ग्वालियर पहुंचे और यहां से झांसी के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान ग्वालियर के राजमाता विजयराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर केन्द्रीय कृषि मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *