LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

कश्मीर-दिल्ली में रेकी फिर आतंकी खतरा, निशाने पर VIP, 15-20 किलो RDX का अलर्ट

नई दिल्ली. भारत में आतंकी बडा हमला करने की फिराक में है। कश्मीर से लेकर दिल्ली तक कई धार्मिक स्थल निशाने पर है। वीआईपी स्पॉट और सेना भी टारगेट लिस्ट में है। फरचरी में महज 20 दिन के अंदर सुरक्षा एजेंसियों को इसके इनपुट मिले है। ये सीक्रेट इंटेलिजेंस रिपोर्ट मिली है इसके अनुसार 10 फरवरी को होने वाला बडा हमला टाला जा चुका है लेकिन खतरा अब भी बरकरार है।
5 आतंकी पाकिस्तान से भारत में घुस चुके
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से आतंकी एक्टिविटीज बढी है। आतंकियों का नेटवर्क पाकिस्तानी कैंपों और बांग्लादेश रूट से ऑपरेट हो रहा है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा कश्मीर और दिल्ली के आसपास हमले की तैयारी में है। आतंकियों के पास 15 से 20 किलो आरडीएक्स और आईईडी होने के इनपुट है। 5 आतंकी पाकिस्तान से भारत में घुस चुके है। कुछ स्लीपर सेल बांग्लादेश लिंक से ऑपरेट कर रहे है।
क्या है पूरा मामला
खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में क्या इनपुट है, पाकिस्तान से घुसपैठ करने वाले आतंकी कौन है, ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकियों को लेकर बनाई खुफिया एजेंसियों की लिस्ट में क्या है। फरवरी में 3 बडे इंटेलिजेंस अलर्ट पहलाः 8 फरवरी को जम्मू कश्मीर में खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला जो लश्कर ए तैयबा की धमकी से जुडा था। इसके अनुसार लश्कर के आतंकी आईईडी ब्लास्ट की तैयारी में है। ये ब्लास्ट कश्मीर के नरबल से पट्टन या कुंजेर से नरबल के रास्ते में हो सकता है। इस धमाके के लिए आतंकी 15 से 20 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल कर सकते है। ये हमला सेना के काफिले पर भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *