Newsमप्र छत्तीसगढ़

अफगान में एयरस्ट्राइक के लिये पाकिस्तान लड़ाकू विमान, अफगान ने मार गिराये एयरक्राफ्ट, पाक के 19 पोस्ट किया कब्जा

नई दिल्ली. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष और आक्रामक ्र हो गया है। पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया में एयरस्ट्राइक कीं। जिसके जबाव में तालिबान ने सीमा चौकियों पर बड़े हमले शुरू कर दिये। दोनों ओर की जबावी कार्यवाही से तनाव बढ़ गया है। कतर की मध्यस्थता में युद्ध विराम खतरे में है। राष्ट्रपति आसिफअली जरदारी ने देश सुरक्षा का संकल्प जताया है। जबकि तालिबान ने जारदार जवाब की चेतावनी दी है।
शुक्रवार की दरमियानी रात पाकिस्तान सेना ने अफगान के काबुल, कंधार और पंक्तियां में एयरस्ट्राइक की है। तालिबान ने रात को बड़े स्तर पर आक्रामक अभियान शुरू किया है। जिसमें पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर हमले किये गये है। पाकिस्तान ने इसे अनप्रोवोक्ड आक्रमण बताया है। इसके बाद तत्काल जवाबी कार्यवाही करते हुए कई अफगान पोस्ट्स नष्ट कर दिये है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफअली जरदारी ने कहा है कि वह अपने देश के क्षेत्र की एकता और शांति से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करेगा। दूसरी तरफ तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने जोरदार पलटवार करने की चेतावनी दी है।
अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 26 फरवरी की रात को पाकिस्तानी सेना ने अफगानी क्षेत्र में वैसे हमले किए जिनमें महिलाओं और बच्चों की जान गई है। मंत्रालय के अनुसार, अफगान सेनाओं ने पकतिका, पकतिया, खोस्त, नंगरहार, कुनार और नूरिस्तान प्रांतों में बदले की कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे धकेल दिया है। इस लड़ाई में दो सैन्य बेस, 19 पोस्ट कब्जे में लिए गए और चार पोस्ट से पाकिस्तानी सैनिक फरार हो गए है।
दोनों मुल्कों के बीच शुरू हुए संघर्ष से कतर-मध्यस्थता वाला युद्धविराम खतरे में है और साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ रही है।  अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग पर सबसे पहले और सटीक जानकारी लेकर यहां मिलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *