Newsमप्र छत्तीसगढ़

ताज एक्सप्रेस अब फिर से नई दिल्ली से लेकर झांसी के बीच दौड़ेंगी

ग्वालियर. ताज एक्सप्रेस नम्बर 12280-12279 नई दिल्ली से चलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जक्शन के बीच प्रतिदिन चलने वाली एक प्रमुख सुपरफास्ट ट्रेन है। ताज एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने कोहरे की वजह से ट्रेनों पर लगाई गयी पाबंदियों को इस बार 12 दिन पहले ही खत्म कर दिया है। इसके साथ ही जिन ट्रेनोंका स्टॉपेज कम किये गये थे या जिन्हें आंशिक रूप से रद्द किया गया था। उन्हें अब उनके नियमित रूट पर फिर चलाया जा रहा है। रेलवे के नये आदेश के बाद नयी दिल्ली से वीरांगना लक्षमीबाई झांसी तक ताज एक्सप्रेस पुनः शुरू कर दिया गया है। ताज एक्सप्रेस नयी दिल्ली से 6.55 बजे से चलकर झांसी जक्शन 1.55 बजे पहुंचती है। ट्रेन में एसी चेयर कार, सेकेण्ड सीटिंग कोच होते है। जोकि ग्वालियर से आगरा के यात्रियों की पसंद है।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
नई दिल्ली–झांसी के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। खासतौर पर ग्वालियर से झांसी तक रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद उपयोगी मानी जाती है।
पिछले करीब दो महीनों से यह ट्रेन नई दिल्ली से ग्वालियर तक ही आकर प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर लगभग साढ़े चार घंटे खड़ी रहती थी। अब ट्रेन अपने तय समय और पूरे रूट पर चलेगी, जिससे प्लेटफॉर्म नंबर तीन भी खाली रहेगा और अन्य ट्रेनों को जगह मिल सकेगी। हालांकि कई ट्रेनें सामान्य संचालन में लौट आई हैं, लेकिन बरौनी मेल को लेकर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे भी नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया जाएगा, जिससे यात्रियों को और राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *