Newsमप्र छत्तीसगढ़

गुरूवार की रात को हुई बरसात से तापमान गिरा, लेकिन फसलों को हुआ फायदा


ग्वालियर. मौसम का मिजाज बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात बदल गया है। राजस्थान और पंजाब में बने चक्रवाती घेरे के प्रभाव से बुधवार को दिन और रात में हुई वर्षा की वजह से ठंड बढ गयी लेकिन इस बरसात से किसानों को गेहूं और संरसों की फसल में फायदा हुआ है। गुरूवार को न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दज्र की गयी है। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाये रहे और रूक-रूक कर बूंदाबांदी होती रही है। ज्यादातर तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 23.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिससे लोगों को अचानक बढ़ी हुई ठण्ड महसूस की गयी। शहरवासी गर्म कपड़ों में दिखाई दिये। कुछ लोग सुबह मॉर्निंग वॉक में व्यायाम भी करते हुए नजर आये। मौसम में आय इस बदलाव से पूर्व लोग गर्म कपड़े अलमारियों में रख चुके थे। लेकिन अब उन्हें दोबारा निकालना पड़ा है। गुरूवार की सुबह बादल छाये रहे। हालांकि बाद में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है।
बुधवार को हुई बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। तेज हवाएं भी शहर में चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर के साथ-साथ शिवपुरी, भिंड और मुरैना में भी बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने 20 फरवरी के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *