Newsमप्र छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त वायुसेना के वारंट अधिकारी 9.97 लाख रूपये की ठगी का शिकार, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की

ग्वालियर. भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त वारंट अधिकारी 79 वर्षीय घनश्यामद त्त शुक्ल ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गये। आरोप यह है कि ठग ने स्वयं को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हेड ब्रांच का अधिकारी बताकर उनसे बातचीत की और लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर झांसे में ले लिया था। घटना 30 दिसम्बर 22025 की है। जब शुक्ल फेसबुक पर रील देख रहे थे। रील खत्म होते ही उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने भरोसा दिलाया कि उसे उनका लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बातचीत के बीच उसने उनसं योनो एप डाउनलोड करवाया और चालाकी से पिन नम्बर पूछ लिया। इसके बाद उनके खाते से 9 लाख 82 हजार रूपये निकाल लिये। ठगी के बाद जनवरी 2026 में पीडित का मोबाइल भी चोरी हो गया। उन्होंने हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं
ठगी के बाद ही मोबाइल हुआ चोरी
कथित कॉलर ने पीडि़त के मोबाइल नम्बर मे ऐप डालनलो डकरवाया। जब पीडित ने शक जताया कि कहीं धोखाधड़ी तो नहीं होगी। तो उसने वि/वासदिलाया कि वह सिर्फ सेवा के लिये कॉल कर रहा है। बातों में उलझाकर उसने पिन नम्बर हासिल कर लिया और 4 किश्तों में एकाउंट से 9 लाख 97 हजार रूपये निकाल लिये। ठगी का शिकार होने के बाद 1 जनवरी 2026 को पीडित का मोबाइल भी चोरी हो गया और बाद में ज बवह बैंक पहुंचे तो फ्रॉड का पता चला। बैंक से जानकारी लेने के बाद उन्होंने हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर थाना गोला का मंदिर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का बयान
थाना पुलिस के अनुसार हेल्पलाइन पर ई-जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसके बाद मामला उनके पास आया है और अब इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *