LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में लग्जरी कार से स्टंट, हाइवे पर फायरिंग की, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

ग्वालियर. लग्जरी कार खरीदने के बाद युवकों द्वारा स्टंट और दिनदहाड़े हाइवे पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो शीतला माता रोड का है जिसमें एक दर्जन से अधिक युवक नई लग्जरी कार में तेज म्यूजिक पर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ युवक कार की खिड़कियों से बाहर लटकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जश्न के दौरान एक युवक राइफल से हाइवे पर गोली चलाता हुआ नजर आया।

खुलेआम सड़क पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करते हुए युवक - Dainik Bhaskar
पुलिस अब युवकों की पहचान करने में जुटी है
हालांकि वीडियो गुरुवार को सामने आया लेकिन घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस अब हाईवे पर स्थित होटल और ढाबों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर युवकों की पहचान करने में जुटी है। मामले में अमर सिंह सिकरवार थाना प्रभारी कंपू ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर स्टंटबाजी और फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *