LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

कूनो से खुशखबरी, चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म

श्योपुर. चीता स्टेट मध्य प्रदेश के कूनो से एक बार फिर खुशखबरी आई है। यहां चीता गामिनी ने 3 शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही कूनो नेशनल पार्क में अब शावकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। वन विभाग के मुताबिक अब कुनों में चीतों की संख्या 35 हो गई है। वहीं गांधी सागर अभयारण्य समेत भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है।वन विभाग के मुताबिक प्रोजेक्ट चीता के लिए शावकों का जन्म लेना बड़ी सफलता मानी जा रही है।
सीएम मोहन यादव ने कहा ऐतिहासिक उपलब्धि
सीएम मोहन यादव ने गामिनी के 3 शावकों के जन्म देने को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि ये अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को जन्म दिया है। श्योपुर जिले में कूनो नेशनल पार्क में आए चीतों के 3 वर्ष पूर्ण होने के साथ ही 9वां सफल प्रसव है। सीएम ने आगे लिखा है कि भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है। यह पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *