LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

केमिकल फैक्ट्री में धमाका, अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे, 8 लोग जिंदा जले

राजस्थान. भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। तीन मृतकों की पहचान बिहार के मोतिहारी जिले के मिंटू, नितेश और सुजान के रूप में हुई है।

सोमवार सुबह राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। - Dainik Bhaskar
कई शवों के कंकाल भर बचे थे
इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं। हादसा खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। शव बुरी तरह जल गए थे। कई शवों के कंकाल भर बचे थे। बॉडी पाट्‌र्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्‌ठा किया।

केमिकल फैक्ट्री में जले हुए शवों को स्ट्रेचर की मदद से बाहर लाया गया। मजदूरों के कई अंग पूरी तरह जल चुके थे।
फैक्ट्री में तेज ब्लास्ट के साथ आग लग गई
कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने कहा देखकर लग रहा है कि छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल था। गैस रिसाव नहीं था। एडीएम सुमिता मिश्रा के अनुसार, फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है। उन्होंने किसी तिवारी को यह फैक्ट्री लीज पर दी थी। दोनों से संपर्क नहीं हो पाया है। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि फैक्ट्री में तेज ब्लास्ट के साथ आग लग गई। ब्लास्ट इतना तेज था कुछ देर के लिए ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो।

केमिकल फैक्ट्री में जले शवों को कंबल से ढक कर रखा गया है। इनकी पहचान नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *