LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

रेलवे का बड़ा फैसला 1 मार्च से बुक नहीं कर पाएंगे टिकट, बंद हो रहा आधिकारिक एंड्रॉइड मोबाइल टिकटिंग ऐप

नई दिल्ली. भारतीय रेल अपनी डिजिटल सेवाओं में एक क्रांतिकारी बदलाव करने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने दशकों पुराने मोबाइल ऐप को 1 मार्च 2026 से पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। 27 दिसंबर 2014 को लॉन्च हुआ यह ऐप अब इतिहास बन जाएगा और इसकी जगह नया रेलवन ऐप यात्रियों की सभी जरूरतों को पूरा करेगा।
वन ऐप, ऑल सर्विसेज का कॉन्सेप्ट
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप्स का प्रबंधन करना अब घाटे का सौदा साबित हो रहा है। डिजिटल अनुभव को सरल और एकीकृत बनाने के लिए ‘वन ऐप, ऑल सर्विसेज’ की नीति लागू की जा रही है।
चरणबद्ध तरीके से हो रही है विदाई
आधिकारिक एंड्रॉइड मोबाइल टिकटिंग ऐप को बंद करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। शुरुआती दौर में नए यूजर रजिस्ट्रेशन और सीजन टिकट रिन्यूअल को रोका गया था। इसके बाद प्लेटफॉर्म टिकट और आर-वॉलेट टॉप-अप की सेवाएं बंद की गईं। अब 1 मार्च 2026 से इस ऐप के जरिए किसी भी प्रकार की बुकिंग संभव नहीं होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *