Newsमप्र छत्तीसगढ़

एडवांेकेट हत्याकांड-शूटर का एनकाउंटर, आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली जबावी कार्यवाही ओरोपी के पैर मंे लगी गोली, 3 शूटर गिरफ्तार

शिवपुरी में पुलिस ने शूटर को एक छोटी मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी को दो गोलियां लगीं। - Dainik Bhaskar

शिवपुरी. एमपी के शिवपुरी जिले में एडवोकेट संजयकुमार सक्सेना 57, की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैि। गिरफ्तारी के दौरान सुबह-सुबह 1 शूटर से पुलिस का एनकाउंटर हो गया। शूटर ने पुलिस परद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस बीच पुलिस की जवाबी कार्यवाही में शूटर के पैर में 2 गोलियां लगी। शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पुलिस ने शूटर पपेंन्द्र रावत को गिरफ्तार किया गया है। घटना करैरा थाना इलाके के चिरली तिराहा के पास की है।
गिरफ्तार किये गये आरोपियों में बड़ौनी के घुघसी निवासी गोलू रावत25, डबरा के चांदपुर निवासी पपेन्द्र रावत 23, और बड़ौनी के घुघसी निवाी जहीर मुसलमान 24, शामिल है। आरोपी गोली रावत ने शनिवार को कट्टे से पीठ पर गोली मारी थी। एक गोली लगने से वकील की जान चली गयी। एसपी अमन सिंह राठौड ने बताया है कि घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये अलग-अलग टीमें बताई गयी थी। संभावित ठिकानों पर दविश दी जा रही थी। रविवार की सुबह चिरली तिराहा के पास आरोपियों के छिपे होने की खबर मिली थी।
आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोली
इस बीच पुलिस टीम वहां पहुंची तो आरोपी पपेन्द्र रावत ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में पपेन्द्र रावत के पैर में 2 गोलियां लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य 2 आरोपियों को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया। शिवपुरी एसपी ने बताया कि हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार की शाम को ही शिक्षक कमलेश शर्मा, उनके सरपंच चाचा सुनील शर्मा , नीरज शर्मा और उनके साथी आशीष परिहार के खिलाफ  हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
हत्याकांड में किसकी क्या भूमिका का पता लगा रही पुलिस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिवक्ता संजय सक्सेना जमीनी विवादों के मामलों में पैरवी करने और मुकदमे जीतने के लिए जाने जाते थे। परिजनों ने पहले ही जमीनी रंजिश और चुनावी विवाद को हत्या का कारण बताया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की सुपारी कितने में दी गई थी। साजिश में किन-किन लोगों की भूमिका रही। आरोपियों से पूछताछ जारी है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *