एक्सीडेंट-शादी में शामिल होने जा रही सास, ससुर और गर्भवती बहू और नातिन को ट्रक ने रौंदा, तीनों की हुई मौत
ग्वालियर. नेशनल हाइवे -44 के अम्बाह बायपास चौराहे से 100 मीटर पहले एक मोटरसाईकिल सवार सास, बहू और 2 साल की नातिन को ट्रक् ने रौंद दिया है। घटनास्थल पर ही जान गंवाने बहू 4 महीने की गर्भवती थी। घटना के समय बाइक ससुर चला रहा था। ट्रक की ओर न गिरते हुए दूसरी ओर गिरे। लेकिन उनका पांव पहिये के नीचे आ गया।
घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया। जिससे लगभग 5 किमी लम्बा जाम तो लग गया। गुरूवार की शाम 5 बजे छोटी हिंगौना निवासी रामवरन जाटव 55, बाइक से बुआ के लड़के की शादी में शामिल होने जौरा जा रहे थे। बाइक पर बीच में पत्नी रामरती 50, पीछे पुत्रवधू पूनम 23, पत्नी दिलीप जाटव बैठी थी। पूनम की गोद में बेटी काव्या 2, थी। अचानक रामवरन का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक एक ओर झुक गयी ।बाइक के झुकने से उस पर बैठी महिलायें पीठ के बल सड़क पर गिर गयी।

