टी-20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान मैच होगा, 15 फरवरी को मुकाबला

नई दिल्ली. टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार रात अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। पोस्ट में बताया गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने फोन कर भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील की थी। इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मुकाबला खेलने की सिफारिश की थी।
पाकिस्तान मीडिया का दावा- शर्तें मानी गईं
पाकिस्तान की मीडिया का दावा है कि पीसीबी की शर्तें आईसीसी ने मान ली गई हैं, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईसीसी ने पाकिस्तान की तीनों मांगे खारिज कर दी हैं। आईसीसी ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उनकी ओर से जारी विज्ञप्ति में यह कहा गया है कि बांग्लादेश पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। उन्हें भविष्य में एक ईवेंट भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *