कलश वितरण में हुई भगदड से 1 महिला कलावती बाथम की मौत 10 घायल


ग्वालियर. मंगलवार की सुबह से 10 दिवसीय नवग्रह पीठ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ कलश यात्रा से होना था। कलश यात्रा से पूर्व 21 हजार महिलाओं को कलशों का वितरण कार्यक्रम चल रहा था। कलश वितरण के बीच हुई भगदड में श्रीमति कलावती बाथम 58 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत हो गयी। जबकि 10 घायल महिलाओं को जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रेफर किया गया था। जिन्हें उपचार के लिये ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सैना और डीआईजी अमित सांघी ने घटनास्थल पर पहुंच कर व्यवस्था की कमान अपने हाथों में ली है। हालात को काबू करने के लिये स्टेडियम को खाली कराया गया है और इसलिये लगातार स्पीकर से ऐलान किया जा रहा है।
यह हैं भगदड़ में घायल
1- सरोज पत्नी लालाराम, दर्शन कॉलोनी, 2- सुमन पत्नी कमलकिशोर, 3‘-बविता पत्नी बाबूलाल कोरी, महावीरपुरा, डबरा, 4- कला पत्नी दीदार कॉलोनी, 5- रति पत्नी जगदीश साहू, हनुमान कॉलोनी, 6- विमला पत्नी आशाराम वंशकार, 7-पुष्पा पत्नी अशोक करन, 8-दुर्गेश पत्नी भुवनेश गौतम, दर्शनकॉलोनी, 9-उम्मेद सिंह रावत, अशोकनगर 10- अनिता अहिरवार इन सभी घायलों को उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने गेट खोलकर बंद किया, इससे मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक कलश बांटते वक्त पुलिस ने एक गेट को बंद कर दिया। इससे तीन-चार महिलाएं दब गईं। हादसे में घायल 70 वर्षीय रति साहू की डबरा सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मृतक रति साहू की बहू रीना साहू ने आरोप लगाया कि हादसा पुलिस की लापरवाही के कारण हुई है। पुलिसकर्मी ने गेट खोलकर अचानक बंद कर दिया, जिससे महिलाएं दब गईं। रीना साहू ने यह भी बताया कि डबरा सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने इलाज नहीं किया। रीना साहू ने बताया कि मेरी सास को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। वह आधे घंटे तक अस्पताल में तड़पती रहीं और उनकी मौत हो गई।
हादसे की 3 तस्वीरें देखिए…



नवग्रह पीठ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा
जिले के डबरा शहर में मप्र का सबसे बड़ा और अद्भुत नवग्रह मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार से 10 दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू होगा। भितरवार रोड स्थित यह मंदिर करीब 13.75 एकड़ में फैला है। मंदिर भवन 45 हजार वर्गफीट में बना है। इसकी ऊंचाई 90 फीट है। कुछ दूर 7 बीघा में नक्षत्र वन भी है।
मानव शरीर का ग्र्रहों से संबंध के अनुसार इसे डिजाइन किया है।
नवग्रह अपने-अपने मंदिर, पत्नी व वाहन सहित स्थापित हैं।
हर ग्रह व उसके मंदिर को ऐसे स्थापित किया है कि कोई भी ग्रह आमने-सामने न आए, जिससे ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव संतुलित रहें।
