एलन मस्क जल्द ला रहे है स्मार्टफोन को टक्कर देने वाली डिवाइस, सीधा सेटेलाइट से होगा कनेक्ट
नई दिल्ली. गैजेट इंडस्ट्रीज में जल्द ही एक नया प्लेयर दस्तक देने वाला है। एलन मस्क की कम्पनी का प्रॉडक्ट होगा। ताजा जानकारी के अनुसार एलन मस्क की कम्पनी स्पेस एक्स अपना स्वयं का डिवाइस डिजाइन कर रही है जो सीधा स्टारलिंक से कनेक्ट होगा। कम्पनी का गोल आज के स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देने वाला है।
रॉयटर्स ने 3 सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि एलन मस्क की कम्पनी अपना स्वयं का एक ऐसा डिवाइस तैयारी कर रही है। जो आने वोले समय में र्स्माअफोन को टक्कर देना। यह सीधा कम्पनी के सेटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क स्टारलिंक से कनेक्ट हो सकेगा। अभी कई जानकारी आना शेष है।
नहीं तैयार कर रहे है स्मार्टफोन
एलन मस्क ने हाल ही में एक्स प्लेटफार्म पर पोस्ट करके बताया था। कि वह कोई फोन विकसित नहीं कर रहे हैं। उनके पोस्ट से यह क्लीयर हो जाता है कि यह कोई ट्रेडिशनल स्मार्टफोन नहीं होगा। हालांकि वह कुछ अलग जरूर तैयार कर रहे हैं। मस्क का स्मार्टफोन ट्रेडिश्नल स्मार्टफोन की तुलना में थोड़ा अलग होगा। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि यह स्मार्टफोन से अलग ऑन डिवाइस एआई डिवाइस हो सकता है। ऑन डिवाइस एआई डिवाइस ज्यादा फिट बैठता है, क्योंकि कम्पनी ने कुछ समय पूर्व ही एक्स एआई को एक्वायर किया है। एक्स एआई ने ही ग्रोक चैटवॉट को तैयार किया है। जिसे एक्स प्लेटफॉर्म या ऐप इंस्टॉल करके उपयोग किया जा सकता है।
सेटेलाइट कनेक्टिविटी वाले फोन
स्पेस एक्स के ििलये मोबाइल कनेक्टिविटी फीचर कोई नया नहीं है। कम्पनी पहले ही अमेरिका में टी मोबाइल के साथ ही पार्टनरशिप कर चुकी है। इस पार्टनरशिप के बाद कुछ स्मार्टफोन में स्टारलिंग ही डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिलती है। मार्केट में एप्पल, सैमसंग, वनप्लस और शाओमी जैसे ढेरों स्मार्टफोन है। एप्पल और सैमसगल जैसे ब्रांड ग्लोबल प्लेयर्स है। इनकेक स्मार्टफोन दुनियाभर में सेल किये जाते है।

