LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

शराब घोटाला: रायरू से जबलपुर जा रहा ट्रक सागर में पकड़ा, 1100 पेटी शराब गायब

ग्वालियर. रायरू डिस्टिलरी से जबलपुर के लिए रवाना हुआ 2000 पेटी देशी मसाला शराब से भरा ट्रक आबकारी विभाग की सतर्कता के चलते पकड़ा गया। ट्रक मालिक और चालक ने शराब की हेराफेरी कर करीब 1100 पेटी गायब करने के बाद ट्रक पलटाकर लूट की झूठी घटना दिखाने की साजिश रची थी, लेकिन जांच में पूरा मामला उजागर हो गया। आबकारी टीम ने ट्रक को हीरापुर तहसील बंडा, जिला सागर से बरामद कर लिया। आबकारी विभाग ने ट्रक क्रमांक एमपी 07 एमए-5050 से कुल 976 पेटी देशी मसाला मदिरा जब्त की। जांच में सामने आया कि ट्रक ग्वालियर से लगभग 2000 पेटी शराब लेकर निकला था, जिसमें से बड़ी मात्रा में शराब रास्ते में गायब कर दी गई।
ग्राम बीलपुरा से मिला अहम सुराग
2 फरवरी की रात करीब 11:50 बजे, आबकारी टीम ने सूचना के आधार पर रायरू क्षेत्र के ग्राम बीलपुरा में उदयभान उर्फ सोनू यादव के पशुबाड़े पर दबिश दी। यहां भूसे के ढेर में छिपाकर रखी गई 30 पेटी देशी मसाला मदिरा बरामद हुई, जो जबलपुर जिले के लिए निर्मित थी। इसी बरामदगी से पूरे अवैध परिवहन और शराब हेराफेरी का खुलासा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *