शिवपुरी में भारत बंद के दौरान बवाल, मंच छोड़कर भागे भाजपा नेता
शिवपुरी जिले में रविवार को यूजीसी कानून के विरोध में बुलाया गया भारत बंद उस समय उग्र हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने सड़कों के साथ-साथ राजनीतिक कार्यक्रमों को भी निशाना बनाया। करेरा और शिवपुरी में भाजपा का बजट कार्यक्रम चल रहा था। वहां पर प्रदर्शनकारियों ने घुसकर नारेबाजी की। तोड़फोड़ करते हुए कुर्सियां फेंकी। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई इससे बजट कार्यक्रम रद्द करना पड़ गया।

क्या है पूरा मामला
वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को कार्यक्रम स्थल से भागना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय में भी मंच पर चढ़कर नारेबाजी की। दरअसल, करेरा कस्बे में पुलिस सहायता केंद्र के पास भाजपा ने बजट पर कार्यक्रम रखा था। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत मौजूद थे। बजट प्रसारण के दौरान ही प्रदर्शनकारी वहां पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मंच पर पहुंचकर एलसीडी बंद करा दी। कुर्सियां भी फेंकी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा कारणों से रणवीर सिंह रावत को वहां से जाना पड़ा और कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।


