नगर निगम ने 04 अवैध कॉलोनियों को किया धराशाई

ग्वालियर – नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियां पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, एवं नगर निगम की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्यवाही करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।
भवन अधिकारी राजू गोयल ने बताया कि नगर निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त, सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल के निर्देशन में नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै।
जिसके तहत प्रथम चरण में चयनित 58 अवैध कॉलोनियों में से आज दिनांक 28.01.2026 को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा वार्ड क्र. 61 के अंतर्गत ग्राम जिरैना के सर्वे क्र. 62, 72, 73, 82, 79, 164, 165, 151, 167, 168/1, 168/2, 170/1, 170/2, 189/1, 189/2, 191/1, 191/2, 200/1/1ए, 200/1/2, 200/2 लगभग रकवा 9.13 हेक्टेयर (कुल 04 अवैध कॉलोनी) भूमि पर साईधाम डवलपर्स द्वारा प्रमोद सिंह कुशवाह पुत्र कल्याण सिंह कुशवाह, कुलदी सिंह तोमर, पवन कुमार शर्मा, जबर सिंह, विशम्भर सिंह, मीना अग्रवाल, देवेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, वासुदेव राठौर, अमर सिंह, पूजा तोमर, विश्वजीत सिंह सेंगर, रविन्द्र सिंह, राहुल गुर्जर, माधुरी राजौरिया, गीतादेवी तोमर, राजेन्द्र सिकरवार, राजेश जादौन, दिलीप तोमर, मनोज पाल, खेमराज, जसवंत कटारे, ओमप्रकाश, अरविंद, संतोष जैन, निधि भदौरिया, रणवीर, सतवीर, श्रीकृष्ण, वृन्दावन सिंह, गंगादेवी बिल्ड प्रा.लि. डायरेक्टर विमल धाकड़, सतेन्द्र शर्मा, वन्दना मिश्रा आदि द्वारा अवैध कॉलोनियों में सड़क, सीवर एवं विद्युत पोल आदि निर्माण किये गये थे, जिन्हें हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में भवन निरीक्षक श्री उत्पल सिंह भदौरिया, मदाखलत अधिकारी तथा पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *