अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, खेत में बनी टपरिया में बन रहे अवैध हथियार

पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। - Dainik Bhaskar

शिवपुरी. करैरा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने ग्राम पपरेडू में दविश देकर घटनास्थल से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 12 और 315 बोर के कुल 7 अवैध हथियार, 5 जिन्दा कारतूस और हथियार बनाने के टूल्स जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2 लाख रूपये आंकी गयी है।
एएसपी संजीव मुले ने बताया है कि 27 जनवरी को खबर मिली थी कि ग्राम पपरेडू में सुखदेव रावत अपनी टपरिया में अवैध हथियार बनवा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर दविश दी। पुलिस देख सुखदेव रावत 42, ने भागने का प्रयास जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा गया हंे। वहीं टपरिया के अन्दर परशुराम 40, निवासी झांसी यूपी ग्राइंडर मशीन से लोहे की रॉड काटते हुए मिला।
हथियार बनाने में माहिर है यूपी का आरोपी
पूछताछ में मुख्य आरोपी सुखदेव ने बताया कि उसने परशुराम को हथियार बनाने के लिए ही बुलाया था, क्योंकि वह इसमें माहिर है। दोनों ने मिलकर करैरा और शिवपुरी जिले में हथियार सप्लाई करने की योजना बनाई थी। उन्होंने कुछ दिन पहले ही यह काम शुरू किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *