नवनिर्मित नवग्रह मंदिर के कार्यक्रम को लेकर कलेक्टरए एसपी ने किया निरीक्षण

ग्वालियर . डबरा में निर्मित हुए अचंल के सबसे बडे नवग्रह मंदिर का उदघाटन फरवरी माह में होना प्रस्तावित है। नवग्रह मंदिर के उदघाटन के पूर्व व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर रूचिका चौहानए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएम सीबी प्रसादए डबरा एसडीएम रूपेश सिंघई सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
नवग्रह मंदिर प्रांगण का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्वालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा एवं परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्वालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रागंण में बने पार्किंग एरिया को देखा। उन्होंने कहा कि इस बात ध्यान रखा जाए कि किसी भी स्थिति में जाम आदि की समस्या नहीं हो। मंदिर में आने वाले श्रद्वालुओं के वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही पार्क कराया जाए। पार्किंग की व्यवस्था के लिए पुलिस एवं मंदिर प्रबंधन के कार्यकर्ता जिम्मेदारी संभालेंगे।
मंदिर में दर्शन की चाक चौबंद व्यवस्था हो
नवग्रह मंदिर के अंदर एवं बाहर प्रागंण का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर आने वाले श्रद्वालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उदघाटन अवसर पर हजारों की संख्या में यहां पर भक्त आएंगे। ऐसे में सभी भक्तों को भगवान के दर्शन हो सकेंए इसके लिए कतारें बनाने की व्यवस्था की जाए। नवनिर्मित नवग्रह मंदिर में आयोजित प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के संबंध में निरीक्षण किया। इसके साथ ही सुगम यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था के संबंध में भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा.निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *