LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भारत-यूरोपियन यूनियन में ट्रेड डील, इम्पोर्टेड लग्जरी कारों पर टैरिफ 110% से घटकर 10%, प्रीमियम शराब सस्ती होगी

नई दिल्ली. भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड डील का ऐलान हो गया है। भारत और यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने 16वें भारत-यूरोपीय यूनियन समिट के दौरान इसका ऐलान किया। इस डील के बाद भारत में यूरोपीय कारें जैसे कि बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज पर लगने वाले टैक्स को 110 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया जाएगा। इसके अलावा भारत में यूरोप से आने वाली शराब और वाइन पर टैक्स कम हो सकता है। इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच एफटीए पर सहमति बन गई है। दुनियाभर में इसकी चर्चा मदर ऑफ आल डील के नाम से हो रही है।
मोदी बोले यह डील भारत-यूरोपीय यूनियन के रिश्तों का नया अध्याय
भारत-यूरोपीय फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट पर पीएम मोदी ने कहा, कल एक ऐतिहासिक क्षण था जब यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने पहली बार भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया। आज एक और ऐसा ही क्षण है, जब दो प्रमुख लोकतांत्रिक शक्तियां अपने संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ रही हैं।
पीएम मोदी ने बातचीत के समापन की घोषणा की
पीएम मोदी, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने भारत-यूरोपीय यूनियन फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट की वार्ता के समापन की घोषणा की। इस दौरान कई अहम दस्तावेजों का आदान-प्रदान हुआ। इस पर यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कलास और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हस्ताक्षर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet jasminbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom hazbet perabet perabet casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet