सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, वेतन और पेंशन संशोधन को मंजूरी

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशियों का पिटारा खोलते हुए वेतन और पेंशन संशोधन को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले से सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों, नाबार्ड और भारतीय रिजर्व बैंक के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की आय में बड़ी बढ़ोतरी
वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी जानकारी के अनुसार, सरकार ने न केवल सेवारत कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की है, बल्कि रिटायर हो चुके कर्मचारियों और उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पेंशन में भी संशोधन किया है।
इन संस्थाओं पर लागू होगा फैसला
सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियां: यहां वेतन वृद्धि 1 अगस्त, 2022 से प्रभावी मानी जाएगी।
नाबार्ड: कर्मचारियों के लिए वेतन संशोधन 1 नवंबर, 2022 से लागू होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड के पेंशनर्स: सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनधारकों के लिए भी संशोधित दरें मंजूर की गई हैं।
कितने लोग होंगे लाभान्वित
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस फैसले का व्यापक असर होगा।
कर्मचारी: 46,322 कार्यरत लोगों की सैलरी बढ़ेगी।
पेंशनर्स: 23,570 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
पारिवारिक पेंशन: 23,260 पारिवारिक पेंशनधारकों की आय में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *