MP कैडर के IPS अभिषेक तिवारी ने दिया इस्तीफा, ग्वालियर में ASP, सागर, बालाघाट, रतलाम में एसपी रह चुके हैं, अभी दिल्ली में एनटीआरओ पदस्थ थे

भोपाल. मध्यप्रदेश कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक ग्वालियर में एएसपी पद पर तैनात रहें। रतलाम, बालाघाट और सागर में पुलिस अधीक्षक रह चुके है। इस वक्त नेशनल टेक्नीकल रिसर्च आर्गेनाइजेशसन (एनटीआरओ) में पदस्थ है। अभिषेक तिवारी ने कहा है कि वह साइबर तकनीकी के मामले में कुछ नया करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
6 अप्रैल 1984 को सिवनी में जन्मे अभिषेक ने आईआईएम इन्दौर से फायनेंस में पीजीडीएम किया है। उन्होनंे आईपीएस बनने से पहले इंजीनियरिंग की डिग्री जबलपुरसे हासिल की है। मुंबई में मैनेजमेंट कम्पनी में 2 साल तक डिप्टी मैनेजर के रूप में काम करने केबाद वह आईपीएस बने हैं। उन्हें राष्ट्रपति के वीरता के पदक से सम्मानित किया जा चुका है। अभिषेक तिवारी 2012 में यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद 2013 मेंइसके लिये चयनित हुए हैं। आईपीएस अभिषेक तिवारी की एसपी के रूप में पहली पदस्थापना बालाघाट में हुई थी। बालाघाट में उनके अभियान के चलते उन्हें राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया गया।
सागर में दीवार गिरने पर पद से हटाया था
एक साल पहले सागर एसपी के रूप में पदस्थ रहे अभिषेक तिवारी को सीएम डॉ. मोहन यादव ने हटा दिया था। यहां बारिश के मौसम में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई थी। हादसा रहली विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में हुआ था। सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट के जरिए कहा था कि कलेक्टर, एसपी और एसडीएम (सागर) को हटाने के निर्देश दिए हैं।
इसके बाद रायसेन एसपी विकास कुमार सहवाल को सागर एसपी और छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर को सागर कलेक्टर बनाया था। हालांकि तब एसपी तिवारी को हटाने की कार्यवाही पर सवाल उठे थे क्योंकि तिवारी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ होने के चलते खुद को रिलीव करने के लिए सरकार से आग्रह कर रहे थे लेकिन सरकार उन्हें रिलीव नहीं कर रही थी। सागर में घटना हुई तो तिवारी को हटा दिया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *