लाइट की चकाचौंध से टकराया ट्रक, गैस कटर से कैबिन में फंसे चालक को निकाला बाहर

ग्वालियर. बारादरी चौराहे पर बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात एक्सीडेंट हो गया है। बेकाबू ट्रक नम्बर MP07HR 3553 डिवाइडर पर चढ़ते हुए सड़क किनारे लगे बिजली के खम्भे से जा टकराया। जिससे खम्भा नीचे की ओर झुक गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक चालक स्टेयरिंग के बीच फंस गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
एक्सीडेंट के दौरान गनीमत रही है कि करंट नहीं फेला। जिससे चालक की जान बच गयी। दुर्घटना की खबर मिलते ही मुरार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने गैस कटर की मदद से ट्रक के कैबिन काटकर में फंसे चालक को निकाला और उसे इलाज केलिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर अभी उसका उपचार जारी है।
गाड़ी की लाइट के कारण नहीं दिखी सड़क
पुलिस पूछताछ में चालक ने बताया कि सामने से आ रही गाड़ी की तेज लाइट आंखों पर पड़ने के कारण उसे सड़क ठीक से दिखाई नहीं दी और ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक सात नंबर क्षेत्र से होते हुए सिरोल की ओर माल की डिलीवरी देने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर बिजली के पोल से टकरा गया है और चालक उसमें फंसा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पुलिस बल की मदद से गैस कटर द्वारा चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। ट्रक को सड़क से हटवाकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *