10 मिनट में नहीं होगा Blinkit का सामान डिलीवर, सरकार के दखल के बाद बड़ा बदलाव

नई दिल्ली. देशभर के गिग वर्कर्स की हड़ताल आज कामयाब हो गई है। हड़ताल के बाद सरकार ने डिलीवरी बॉय की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब ऑनलाइन ऑर्डर्स पर 10 मिनट डिलीवरी का नियम पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।


डिलीवरी पार्टनर्स को बड़ी राहत
केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के हस्तक्षेप के बाद ब्लिंकिट ने अपने सभी ब्रांड्स से 10 मिनट में डिलीवरी का दावा हटा लिया। इससे पहले ब्लिंकिट, स्विग्गी, ज़ोमैटो और जेप्टो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर डिलीवरी बॉय पर तेज डिलीवरी का दबाव था, जो सड़क हादसों और सुरक्षा जोखिमों को बढ़ा रहा था।
पार्टनर्स की सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला
केंद्रीय मंत्री ने इन कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और समय सीमा हटाने पर जोर दिया। सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया कि तेज डिलीवरी के दबाव में किसी भी डिलीवरी बॉय की जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए।
हड़ताल के बाद लिया गया फैसला
बैठक के बाद सभी कंपनियों ने अपने ब्रांड विज्ञापनों और सोशल मीडिया पोस्ट से डिलीवरी की समय सीमा हटाने का आश्वासन दिया। यह कदम 31 दिसंबर को हुए गिग वर्कर्स की हड़ताल और उनकी सुरक्षा की मांग के बाद आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *