बीजेपी ने मोहन को CM बनाया, अब उन्हें हटाने की साजिश हो रही

भोपाल.नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भोपाल के सिंधु भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सत्ता, संविधान और अल्पसंख्यक अधिकारों को लेकर सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर समाज ने अपनी ताकत नहीं बनाई, तो रोज कोई अपमानजनक शब्द बोलेगा और लोग मुकदमा कराने के लिए भटकते रहेंगे, लेकिन हालात नहीं बदलेंगे। आजाद पिछले दिनों भोपाल के सिंधु भवन में आयोजित आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए थे।
बीजेपी ने मोहन को सीएम बनाया, अब उन्हें हटाने की साजिश हो रही
उन्होंने कहा कि सरकारें पिछड़ा विरोधी हैं। संख्या के दबाव में पिछड़ा वर्ग का मुख्यमंत्री तो बना दिया जाता है, लेकिन सम्मान नहीं दिया जाता। शिवराज सिंह चौहान के समय संगठन विशेष द्वारा मां-बहन की गालियां दी गईं। अब मोहन यादव मुख्यमंत्री बने तो उनसे वैचारिक विरोध अलग बात है, लेकिन 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की बात करते ही उन्हें हटाने की कोशिशें और जातिगत गालियां शुरू हो गईं। इससे साफ है कि पिछड़े वर्ग का असली सम्मान किस पार्टी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *