Newsमप्र छत्तीसगढ़

EV- इलेक्ट्रिक कार महज में 5 मिनट में होगी चार्ज-BYD

नई दिल्ली- चीनी कार निर्माता बीवाईडी ने अपनी नई फ्लैश चार्जिंग EV टेक्नोलॉजी के साथ ऐसा दावा किया है, जो पेट्रोल पंप पर लगने वाले समय को भी चुनौती देता है। कंपनी का दावा है कि इस नई फ्लैश चार्जिंग तकनीक से एक इलेक्ट्रिक कार (EV)  सिर्फ 5 मिनट में इतनी चार्ज होगी, जिससे लगभग 400 KM  की रेंज मिल सकेगी।
बिल्ड योर ड्रीम (BYD) की इस नई तकनीक का एक रियल-वर्ल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो बेहद कम समय में कार को चार्ज करने को लेकर सुर्खियों में है और तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में BYD  की फ्लैगशिप सेडान ‘हैन एल’ को चार्ज होते हुए दिखाया गया है। इस क्लिप में कार महज 5 मिनट में 10 से 70%  तक चार्ज हो जाती है। इस दौरान चार्जिंग पावर 746 किलोवॉट तक पहुंच जाती है, जो DC  स्टेशनों के मुकाबले बेहद ज्यादा है। यानी आपकी चाय खत्म होने से पहले ही इलेक्ट्रिक कार चार्ज हो जाएगी।
सुपर ई-प्लेटफॉर्म
यह पैसेंजर व्हीकल्स के लिए दुनिया का पहला मास-प्रोड्यूस्ड फुल-डोमेन 1000V हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर है। इसी प्लेटफॉर्म के साथ कंपनी की नई फ्लैश चार्जिंग बैटरी काम करती है, जो 1000 एम्पियर तक की चार्जिंग करंट और 10C चार्जिंग रेट जैसे रिकॉर्ड सेट करती है। सुपर ई-प्लेटफॉर्म और फ्लैश चार्जिंग बैटरी का यह कॉम्बिनेशन मिलकर 1 मेगावॉट यानी 1000 KW  तक की चार्जिंग पावर देने में सक्षम है। इसका सीधा फायदा यह है कि इस टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिक कारें (EV)  महज 5 मिनट में लगभग 400 KM  की CLTC ड्राइविंग रेंज जोड़ सकती हैं।
BYD  का कहना है कि अल्ट्रा-हाई पावर चार्जिंग के लिए नेक्स्ट जेनरेशन के ऑटोमोटिव-ग्रेड एसआईसी (SiC) पावर चिप्स को कंपनी ने खुद डेवलप किया है और बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन भी शुरू कर दिया गया है। इन चिप्स की वोल्टेज रेटिंग 1500V तक है, जिससे ये इंडस्ट्री के पहले मास-प्रोड्यूस्ड ऑटोमोटिव-ग्रेड एसआईसी पावर चिप्स बन गए हैं, जिनकी वोल्टेज क्षमता सबसे अधिक मानी जा रही है। BYD के CEO के मुताबिक कंपनी का मकसद चार्जिंग एंग्जायटी को पूरी तरह खत्म करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet