MP साल 2026 में 32 आईएएस-आईपीएस अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त, मुख्य सचिव, कलेक्टर और एसपी हैं शामिल
भोपाल. मध्यप्रदेश कैडर के 16 आईएएस और 16 आईपीएस अधिकारी अगले वर्ष सेवानिवृत्तत होने वाले है। इनमें डीजीपी, स्पेशल डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक वर्ष का विस्तार मिला है। अगर उन्हें दोबारा विस्तार नहीं मिलता है। तो वह 2026 में 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो जायेंगे। वहीं अगले साल शिवपुरी के कलेक्टर रविन्द्र सोनी, शहडोल कलेक्टर केदार सिंह और चम्बल संभाग के आयुक्त सुरेश शर्मा भी सेवानिवृत्त हो जायेंगे।
इधर, 1996 बैच के आईएएस अधिकारी और खनिज साधन व पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव भी अगले साल अगस्त में सेवानिवृत्त होंगे। उन्हें मुख्य सचिव का वेतनमान मिलेगा या नहीं। यह मौजूदा मुख्य सचिव के सेवानिवृत्त होने और केन्द्र में तैनात अधिकारियों की वापिसी पर निर्भर करेगा। अगर केन्द्र से अपर मुख्य सचिव स्तर का कोई अधिकारी वापिस लौटता है तो उमराव को अपर मुख्य सचिव का वेतनमान अटक सकता है।
आईजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी इंटेलीजेंस की तलाश
जो अधिकारी सेवानिवृत्त होने वाले है। उनमें आईपीएस अधिकारी एडीजी इंटेलीजेंस, आईजी लॉ एंड ऑर्डर के पद सरकार में काफी अहमियत रखते है। ऐसे में सरकार को अगले साल इन दोनों पदों के लिये योग्य आईपीएस अधिकारियों की तलाश करनी होगी। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा मंडल का पद भी काफी अहम है। इस पद के लिये भी सीनियर आईएएस अधिकारी पदस्थापना सरकार करेगी।
