पुलिस के जवानों और महिलाओं के बीच हुई झूमाझटकी में 10 महिलाओं सहित 34 गिरफ्तार, ईरानी डेरे के आसपास भारी पुलिसबल तैनात

भोपाल. हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने पुलिस पर हमला करने के बाद चारों ओर रास्ता भी रोका। फिर पुरूषों के साथ मिलकर जवानों से झूमाझटकी की। पुलिस ने लाठी चार्ज कर हंगामाइयों को खदेड़ा।बलवा करने के आरोप में 24 पुरूष और 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
मामला निशातपुरा थाना इलाके के ईरानी डेरे में रविवार की सुबह का है।आरोपियों के ठिकानों से एक नकली पिस्तौल, 21 दो पहिया वाहन और 51 मोबाइल फोन बरामद किये गये है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उन्हें जेल भेल दिया गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।
