Newsमप्र छत्तीसगढ़

सायबर फ्रॉड हेतु म्यूल खाते खरीदने व बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित 7 आरोपी गिरफ्तार

MP  ऑनलाइन के संचालक सहित सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पकड़े गये मास्टर माइंड का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन ज्ञात हुआ है।
आरोपियों से 84 एटीएम व 09 मोबाइल फोन हुए बरामद।
क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से विदेश भेजी जाती थी फ्रॉड राशि।
क्रिप्टो करेंसी में कन्वर्ट कर नाइजीरिया-चीन तक जुड़ा नेटवर्क उजागर।
ग्‍वालियर।SSP  धर्मवीर सिंह ने ASP  सुमन गुर्जर द्वारा क्राइम ब्रांच ग्वालियर की सायबर क्राइम विंग से बड़े सायबर क्राइम पर अंकुश लगाकर सायबर फ्रॉडों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी अनुक्रम में   23दिसम्बर  पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नया बाजार स्थित बाबा महाकाल के संचालक द्वारा म्यूल बैंक खाते सायबर फ्रॉड कार्य हेतु खोले जाते हैं,
CSP अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार, SDOP  बेहट मनीष यादव में साइबर क्राइम TI  धर्मेन्द्र कुशवाह एवं थाना प्रभारी अपराध अमित शर्मा के साइबर क्राइम विंग की टीम को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया। नया बाजार स्थित बाबा महाकाल के संचालक नरेन्द्र सिकरवार के यहां दबिश दी गई और बाबा महाकाल कियोस्क द्वारा खोले गये बैंक खातों का रिकॉर्ड चेक किया तो पाया गया कि उनमें से ज्यादातर बैंक खाते बाहरी राज्यों से किसी न किसी सायबर फ्रॉड में रिपोर्टेड हैं, व संचालक से फ्रॉड कार्य हेतु भविष्य में उपयोग किये जाने वाले फिनो बैंक के ATM  कार्ड की किट बरामद की गई।
ज्ञात हुआ कि इस गैंग के अन्य सदस्य हैं, जो कि बैंक खाते खरीदने व बेचने व बैंक खाते खुलवाने का कार्य करते है। पुलिस द्वारा जांच उपरान्त संचालक के 5 साथियों को हिरासत में लिया गया सभी से पूछताछ की तो ज्ञात हुआ कि सोनू जाटव नाम का व्यक्ति है, जो ग्वालियर में म्यूल खाते खरीदने व बेचने का मास्टरमाइंड है, बैंक खाते खुलवाए जाते हैं, वह बैंक खाते इस व्यक्ति के द्वारा ही खरीदे जाते हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा तकनीकी जानकारी के आधार पर सोनू जाटव को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ग्वालियर में जो भी व्यक्ति सायबर फ्रॉड कार्य हेतु बैंक खाते बेचते हैं उन खातों को मैं खरीदता हूं व उदयपुर में अपने साथी को देता हॅूं। उसने बताया कि साइबर फ्रॉड की राशि को यूएसडीटी में कन्वर्ट करके विदेशों में भेजता हॅू। आरोपी के मोबाइल की चेट चेक की गई तो नाइजीरिया, चाईना आदि देशों में बातचीत होना पाया गया है। ग्वालियर के सैकड़ों बैंक खाते आरोपी सोनू जाटव अपने साथियों को साइबर फ्रॉड कार्य हेतु दे चुका है व कितनी राशि अभी तक क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से विदेश में भेजी गई है इस संबंध में जांच की जा रही है।
अभिरक्षा में लिए गये आरोपीगण 
1. मास्टर माइंड सोनू जाटव पुत्र रामदास जाटव निवासी कैखोड़ नरबर जिला शिवपुरी।
2. नरेन्द्र सिंही पुत्र अशोक सिंह सिकरवार निवासी देवगढ़ कोठी के पीछे चना कोठार कम्पू ग्वालियर।
3. बृजेश रजक पुत्र रामा रजक निवासी शीतला मंदिर के पास देवनगर कॉलोनी झांसीरोड ग्वालियर।
4. अजय परिहार पुत्र हाकिम सिंह निवासी शीतला मंदिर के पास देवनगर कॉलोनी झांसीरोड ग्वालियर।
5. नकुल परिहार पुत्र उदय सिंह परिहार निवासी विक्की फैक्ट्री के पास झांसीरोड ग्वालियर।
6. नीकेश साहू पुत्र कमल किशोर साहू निवासी आमखो कम्पू जिला ग्वालियर।
7. परमार सिंह पाल पुत्र रामधार सिंह निवासी थाटीपुर जिला ग्वालियर।
जप्त मशरूका- एटीम कार्ड 84, मोबाइल 09 जप्त किये गये।
सराहनीय भूमिका- उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में ग्वालियर की साइबर क्राइम विंग एवं क्राइम ब्रांच टीम सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino