ग्वालियर में 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाली एमपी ग्रोथ समिट की सभी तैयारियां समय-सीमा में हो 

ग्वालियर – पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में 25 दिसम्बर को “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025” का आयोजन होने जा रहा है। मेला मैदान में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में यह आयोजन होगा। इस अवसर पर डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया है कि शासन के इस महत्वपूर्ण आयोजन के संबंध में जो जवाबदेही सौंपी गई है, उसका निर्वहन समय-सीमा में करें।
सोमवार को अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में 25 दिसम्बर को ग्वालियर में आयोजित होने वाली “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025” की तैयारियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीएम हैल्पलाइन में लंबित प्रकरणों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि सीएम हैल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक किया जाए। सीएम हैल्पलाइन की कोई भी शिकायत एल-1 स्तर पर नॉन अटेंडेंट नहीं रहना चाहिए, ऐसा पाया गया तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *