MP में 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार, पुलिस ने पैर में मारी गोली, उपचार जारी

रायसेन. एमपी के रायसेन में 6 वर्षीय बच्ची से रेप करने का आरोपी सलमान गुरूवार की देर रात शॉर्ट एनकाउंटर में जख्मी हो गया है। पुलिस ने जब उसे गौहरगंज ले जा रही थी। तभी उसने भागने का प्रयास किया और इसकेबाद पुलिस को उसके पैर में गोली मारना पड़ी। आरोपी का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में उपचार जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। सलमान पर आरोप है कि 21 नवम्बर का ेवह बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल में ले गया। वहां उसके साथ रेप कर फरार हो गया। इलाके मे ंतब से ही घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन चल रहा था। आरोपी के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।
एएसपी कमलेश खरपुसे ने बताया है कि रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 वर्षीय से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को गुरूवार की रात भोपाल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद जब उसे गौहरगंज ले जाया जा रहा था ।तब पुलिस की गाड़ी औबेदुल्लागंज क्षेत्र के जंगल में पंक्चर हो गयी।
क्या है घटनाक्रम
घटना रात करीब 3-4 बजे के बीच की है। आरोपी को गाड़ी में लेकर जा रहे थे। रास्ते में कील के कारण गाड़ी पंक्चर हो गई। बैकअप में एक और गाड़ी थी। उसे दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करना था। उसी दौरान आरोपी ने सुल्तानगंज के थाना प्रभारी श्याम राज की पिस्टल को निकाल लिया। उनके ऊपर पिस्टल चलाने की कोशिश की। उन्होंने अपने बचाव में आरोपी का हाथ पकड़कर पिस्टल ऊपर कर दी। इस दौरान दो फायर हुए। इसके बाद दूसरी टीम ने क्रॉस फायरिंग कर उसे पकड़ा। वह भागने का प्रयास कर रहा था। उसे पैर में गोली लगी है। वहीं थाना प्रभारी को भी चोट आई है। उनका बैच गिर गया।
घटना के बाद भोपाल फॉरेंसिक साइंस लैब के इंचार्ज डॉक्टर एके बड़ोने ने अपनी टीम के साथ मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ जो संघर्ष हुआ है। उसके साक्ष्य मिले हैं। इसका हम परीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। इसके अलावा रायसेन पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसी धर्म, जाति या समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाली, भड़काऊ या हिंसा को उकसाने वाली सामग्री, पोस्ट साझा नहीं करने की चेतावनी दी।

