सिरफिरे मनचले युवक की हरकतों से परेशान हैं महिलायें, एफआईआर दर्ज कराई
ग्वालियर. आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे (शिवपुरी लिंक रोड) पर बसे एक पॉश कॉलोनी की महिलायें इन दिनों एक सिरफिरे मनचले युवक की हरकतों से परेशान हे। यह सिरफिरा बाइक सवार होकर कॉलोनी में घूमता है। जैसे ही कोई महिला सामनेआती है तो उसको अश्लील इ्रशारे करता है और इतना ही नहीं महिलाओं से पता पूछने के बहाने पास जाकर उनका हाथ पकड़ लेता है। यह घटनाक्रम 1 से 8 नवम्बर केबीच का है। शनिवारको मनचले ने एक महिला का पीछा कर हाथ पकड़ लिया। जिस पर महिला पति के साथ कम्पू थाना पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जब पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सिरफिरा का एक फुटेज भी मिला है। बाइक का नम्बर भी पुलिस के हाथ लग गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर रही है।
एक कॉलोनी की महिलायें इस मनचले की हरकतों से परेशान है। दरअसल, यह सिरफिरा मनचला बाइक से कॉलोनी में घूमता है। महिलाओं को देखकर पास ही खड़ा होकर अश्लील हरकतें करता है। इतना ही नहीं वह महिलाओं के घरों की रैकी भी करता है। अगरको महिला दरवाजे पर दिख जाती है तो उससे छेड़छाड़ भी करता है। यह मनचला युवक बाइक पर सवार होकर कॉलोनी में घूमता नजर आता है। लगातार 8 दिन से उसकी यह हरकतें जारी है। पहले कॉलोनी की महिलाओं ने बाइक सवार की हरकतों को अनदेखा किया। लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती चली गयी।
महिला ने कंपू थाना में दर्ज कराई FIR
कालोनी में रहने वाली महिलाओं ने पुलिस को बताया कि एक नवंबर से यह मनचला बाइक नंबर RJ 14 YH-0674 से चक्कर लगा रहा है। सबसे पहले यहां रहने वाली 27 साल की महिला के घर के पास बाइक रोककर झाड़ियों में छिप गया।महिला अपने बच्चों को लेने के लिए जा रही थी, तभी उसने अश्लील इशारे किए। फिर महिला पर अश्लील फब्तियां कसीं। उसने महिला के हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाने का भी प्रयास किया। महिला के घर के पिछले आठ दिन से चक्कर काट रहा है।महिला जब भी बाजार सामान लेने जाती हैं, बच्चों को स्कूल से लेने के लिए जाती हैं तो रास्ते में यह रोक लेता है। महिला अपने पति के साथ कंपू थाने पहुंची। इसके अलावा दो और महिलाएं थाने पहुंची। जैसे ही मनचले की यह हरकत बताई तो पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया है।

