LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 10 की मौत

आंध्र प्रदेश- श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को एकादशी के दौरान भगदड मचने से 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल है। भारी भीड के दौरान धक्का-मुक्की की वजह से रेलिंग टूट गई इससे भगदड मच गई। घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ सकती है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं है। सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए है।

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को भगदड़ मच गई। - Dainik Bhaskar
महिलाएं और बच्चे चिल्लाते दिखे
भगदड के कई वीडियो सामने आए है जिसमें मंदिर की सीढियों पर लोगों की भारी भीड दिखाई दी। इनमें महिलाएं, बच्चें और कई बुजुर्ग भी थे। इसी दौरान रेलिंग गिर गई और लोग भीड से दबने लगे। महिलाएं और बच्चे बाहर निकलने के लिए चीखते-चिल्लाते दिखे। कई तो अपनी जान बचाने के लिए लोगों के ऊपर चढकर निकलते दिखे। वहीं हादसे के बाद के वीडिया में लोग भीड में दबी महिलाओं और बच्चों को बाहर निकालते दिखे। महिलाएं भगदड वाली जगह पर इधर-उधर बेसुध पडी दिखाई दीं। लोगों ने भीड में से महिलाओं को उनके हाथ-पैर पकडकर खींचते दिखाई दिए।
आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने बताया कि मंदिर में हर हफ्ते करीब 1500 से 2000 श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। आज एकादशी होने की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक थी। उन्होंने बताया कि मंदिर पहली मंजिल पर स्थित है और यहां जाने के लिए 20 सीढ़ियां हैं। इसी दौरान धक्का-मुक्की हुई और रेलिंग टूट गई, जिससे भगदड़ मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *