LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दशहरे पर बारिश का अलर्ट, MP में वाटरप्रूफ पुतलों की डिमांड ज्यादा

भोपाल. मध्य प्रदेश में इस बार बारिश के बीच रावण दहन होगा। नए सिस्टम की वजह से मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस वजह से वाटरप्रूफ पुतलों की डिमांड बढ गई है। भोपाल मे ंसजे रावण के पुतलों की मंडी यानी, बाजार में वाटरप्रूफ पुतले की मांग की जा रही है।
साल 2022 में भी यही स्थिति बनी थी, भोपाल में पेट्रोल छिडककर पुतले जलाने पडे थे। हालांकि ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के 12 जिलों से मानसून पूरी तरह से लौट चुका है लेकिन 1 अक्टूबर से एक्टिव हो रहे नए सिस्टम का असर इन जिलों में भी देखने को लिम सकता है। पिछले 3 दिन से यहां हल्की बारिश हो रही है।
इधर लिंक रोड नंबर-2 पर ही वन विभाग का मुख्यालय भी है। इसके ठीक सामने रावण के पुतलों का बाजार सजा है। ऐसे में दोपहर में बाजार हटाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। कई कारीगर ऑफिस के बाहर पहुंचे और दुकान हटाने का विरोध करने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंची, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş