मप्र छत्तीसगढ़अंतरराष्ट्रीय

चाबहार पोर्ट पर अमेरिका ने दिया बड़ा झटका, भारत सहित अन्य देशों की छूट खत्म

नई दिल्ली. अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक चाबहार पोर्ट पर 2218 में दी गयी। प्रतिबंधों से छूट को रद्द करने की घोषणा की है। यह फैसला 29 सितम्बर 2025 से लागू होगा और इसे वॉशिंगटन की मैक्सिमम प्रेशर अभियान की रणनीति का हिस्सा बताया गया है। यह छूट भारत और अन्य देशों को चाबहार पर काम करने की अनुमति देती थी। जिससे वह अमेरिकी प्रतिबंधों की जद में नहीं आते थे। लेकिन अब इसके हटने से भारत की रणनीतिक और आर्थिक योजनाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है।
भारत ने मई 2024 में ईरान के साथ 10 साल का समझौता किया था। जिसके तहत भारतीय पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (आईपीजीएल) ने शाहिद बेहेश्ती टर्मिनल अपने हाथ में लिया था। यह पहली बार था। जब भारत ने किसी विदेशी बंदरगाह का प्रबंधन संभाला। इससे पहले 20169 का सामझौता हर साल नवीनीकृत किया जाता रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *