LatestNewsराज्य

ग्वालियर में 3 दिन नहीं अब रोज चलेगी दिल्ली की फ्लाइट

ग्वालियर. ग्वालियर में यात्रियों के लिए खुशखबरी है। शहर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए सप्ताह में तीन दिन चलने वाली फ्लाइट अब रोज चलेगी। दिल्ली में रनवे पर चल रहे काम के चलते इस फ्लाइट को सप्ताह में तीन दिन के लिए कर दिया था। फ्लाइट के सप्ताह में तीन दिन करने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्वालियर से दिल्ली जाने वाले यात्री वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी जैसी ट्रेनों के भरोसे थे। ग्वालियर से दिल्ली पहुंचकर यात्री दूसरे शहरों की फ्लाइट पकड़ रहे। क्योंकि ग्वालियर से तीन शहरों की ही फ्लाइट का संचालन होता है। ऐसे में दिल्ली के लिए डेली फ्लाइट से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।
लगातार तीन महीने से यात्री हो रहे कम
दिल्ली की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन रहने से यात्रियों की संख्या में काफी कमी आ गई है। हालात यह है मुंबई के बाद दूसरे नंबर में दिल्ली की फ्लाइट रहती थी। तीन महीने से दिल्ली की फ्लाइट तीसरे नंबर पर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *