Uncategorized

नाबालिग को कट्टा दिखाकर किया गैंगरेप

ग्वालियर. नाबालिग को कट्टे की नोंक पर अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 5 अगस्त 2025 की है। आरोपियों ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे डरकरव ह चुप रही। वह उसे बार-बार मिलने के लिये बुलाने लगे। जिससे परेशान होकर नाबालिग ने परिजन को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर मंगलवार की रात हजीरा थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस ने बताया है कि 5 अगस्त को वह घर से नाश्ता लेने के लिये निकली थी। लौटते समय चार शहर का नाका के पास उसे राहुल लोधी और कल्लू खां मिले। उन्होंने उसे कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी और फिर जबरदस्ती एक्टिवा पर बैठा लिया।
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म
दोनों आरोपी नाबालिग को लेकर भिंड रोड पर दीनदयाल नगर में होटल अमेरिकन पहुंचे। यहां एक कमरे में ले जाकर उसे शराब पिलाई। फिर कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, इससे नाबालिग के हाथ-पैर सुन्न हो गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने बारी-बारी उससे रेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने नाबालिग को धमकी दी कि किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। धमकी से डरी-सहमी नाबालिग ने चुप्पी साध ली। लेकिन आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। होटल में मिलने के लिए बुलाने लगे। धमकाने लगे कि उनकी बात नहीं मानी तो नाबालिग को बदनाम कर देंगे। पीड़िता के मुताबिक, मुरैना के रहने वाले राहुल और कल्लू उसे कोचिंग के बाहर अक्सर मिलते थे। उनसे सामान्य बातचीत होती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *