नो एंट्री में ट्रक कैसे घुसा, डीसीपी को हटाया, एसीपी समेत 8 लोगों को किया निलंबित, ट्रक हादसे में सीएम का एक्शन, चीफ जस्टिम से पुलिस आयुक्त को किया तलब

इंदौर, सोमवार की शाम को बेकाबू ट्रक लगभग 1 किमी तक मौत बनकर दौड़ा। तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों और वाहनों को रौंदा और टक्कर मारी। शहर के एयरपोर्ट रोड पर इस हादसे में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। वहीं उपचार के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। 12 घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार की शाम को सीएम डॉ. मोहन यादव इन्दौर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। सके बाद कलेक्ट्रैअ में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पुलिस उपायुक्त यातायात अरविंद तिवारी, सुरेश सिंह प्रभारी, एएर्सआ प्रेम सिंह (बिजासन प्रभारी) चन्द्रेश मरावी प्रभारी सूबेदार (सुपर कॉरिडोर प्रभारी) दीपक यादव निरीक्षक (सुपर कॉरिडोर से एरोड्रम प्रभारी) और ड्यूटी पर तैनात सभी 4 कांन्स्टेबल को निलंबित किया है।
इधर, इस घटना पर जबलपुर हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच ने सुमोटो लेते हुए इन्दौर पुलिस कमिश्नर को तलब किया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई में इन्दौर पुलिस कमिश्नर वर्चुअली हाजिर हों और यह बताये कि शहर मे नो एंट्री रहते हुए ट्रक कैसे घुस गया। हाईकोर्ट ने मामले पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 23 सितम्बर को अगली सुनवाई होगी।

डिटेल रिपोर्ट एसीएस होम को सौंपेंगे
सीएम ने कहा है कि कांन्स्टेबल पंकज यादव और अनिल कोठारी ऑटो रिक्शा चालक को अच्छा काम करने के लिये पुरूस्कृत किया जायेगा। एसीएम होम घटना की डिटेल रिपोर्ट जांच कर सौपेंगे।
मृतकों के परिजन और घायलों से मिले सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। वे इंदौर के अस्पतालों में भर्ती घायलों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर शिवम वर्मा से कहा कि पीड़ितों के इलाज में किसी तरह की कोई कमी न रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीड़ित संदीप बिजवा और अनिल नामदेव से बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।
हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा- जांच के लिए अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोशिश करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। सुशासन के सिस्टम में कभी-कभी ऐसी घटनाएं हम सभी के लिए पीड़ादायक होती है। मुख्यमंत्री की विजिट के दौरान गीतांजलि अस्पताल के बाहर जाम की स्थिति भी बनी। सीएम डॉ. यादव ने अरविंद अस्पताल में हादसे में मृत महेश कैथवास की पत्नी रजनी की हालत जानी। सीएम ने उन्हें मदद और सरकारी सर्विस में मदद की बात कही। इसके बाद में भंडारी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां घायल संस्कृति (17) की हाल जाना।

